Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

मणिपुर हिंसा का बुरा असर, इंफाल-कोलकाता फ्लाईट का टिकट हुआ 20 हजार रुपया

उन्होंने यह भी बताया कि एयर एशिया की 15 मई से एक उड़ान है जिसका किराया 4,000 रुपये है

09 May 2023

मणिपुर हिंसा का बुरा असर, इंफाल-कोलकाता फ्लाईट का टिकट हुआ 20 हजार रुपया

कोलकाता। मणिपुर हिंसा का असर दूसरी चीजों पर भी दिखने लगा है। हिंसा के चलते अब फ्लाइट की टिकटें भी महंगी होने लगी हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंफाल-कोलकाता रूट पर हवाई टिकट लगभग 5-6 गुना बढ़कर 20,000 रुपये की हो गई है।  इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स, पश्चिम बंगाल चैप्टर के अध्यक्ष देबजीत दत्ता ने कहा कि मणिपुर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और लोग इंफाल छोड़कर कोलकाता और अपने गृहनगर जाने के लिए दौड़ रहे हैं। इस तनावपूर्ण स्थिति में हवाई टिकट के लिए भी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए लोगों को अधिक किराया देना पड़ रहा है। देबजीत ने कहा कि मणिपुर की स्थिति सुधरने में अभी समय लग सकता है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में हालात समान रहने की संभावना है। 
दत्ता ने कहा कि इंफाल से कोलकाता के लिए उड़ानों की बात की जाए तो एयर इंडिया रोजाना सुबह एक उड़ान संचालित कर रहा है। वहीं, इंडिगो इंफाल से कोलकाता के लिए कनेक्टेड और सीधी उड़ान सहित चार उड़ानें संचालित कर रहा है। दत्ता ने बताया कि इंफाल से कोलकाता के लिए एयर इंडिया का किराया मंगलवार को बिजनेस क्लास के लिए लगभग 17,000 रुपये और इकोनॉमी क्लास के लिए 11 मई के लिए 14,000 रुपये है। उन्होंने यह भी बताया कि एयर एशिया की 15 मई से एक उड़ान है जिसका किराया 4,000 रुपये है। 
वहीं, 10 मई को इंफाल से कोलकाता के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान 11,000 रुपये में और कनेक्टेड फ्लाइट प्रति व्यक्ति 20,000 रुपये का शुल्क वसूलेगी। एयरएशिया, फ्लाईबिग और एलायंस एयर ने सोमवार को मणिपुर में मौजूदा स्थिति के दौरान फंसे लोगों के लिए आठ राहत उड़ानें निर्धारित कीं है। ये उड़ानें मणिपुर के संकटग्रस्त स्थानों से फंसे हुए लोगों की जल्द से जल्द निकासी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की पहल का हिस्सा हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News